September 18, 2026

सुल्तानगंज में हथियार का जखीरा बरामद: 2 कट्टा, 1 पिस्टल और 36 जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात बबलू मंडल गिरफ्तार। 

सुल्तानगंज में हथियार का जखीरा बरामद: 2 कट्टा, 1 पिस्टल और 36 जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात बबलू मंडल गिरफ्तार। 

*सुल्तानगंज में हथियार का जखीरा बरामद: 2 कट्टा, 1 पिस्टल और 36 जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात बबलू मंडल गिरफ्तार।

निर्भय सिंह ब्यूरो/भागलपुर।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर जिले में अवैध आग्नेयास्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सुल्तानगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्माबाद गांव में छापेमारी कर एक अपराधकर्मी को 02 देसी कट्टा, 01 पिलेट (पिस्टल), 02 खोखा और 36 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार बीते 15 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि सुल्तानगंज थाना अंतर्गत साकिन-कस्माबाद निवासी बबलू मंडल, पे०-स्व० जगदम्बी मंडल के घर पर अवैध आग्नेयास्त्र रखे हुए हैं, जिसकी बरामदगी की जा सकती है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर की निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर एवं सुल्तानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा सूचना के सत्यापन एवं विधिवत् छापेमारी के क्रम में बबलू मंडल के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 02 देसी कट्टा, 36 जिंदा कारतूस, 01 पिलेट (पिस्टल) तथा 02 खोखा बरामद किया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद बबलू मंडल से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बरामद किए गए सभी अवैध हथियार उसके अपने हैं और उसने ही अपने कब्जे में रखकर अपने घर में सुरक्षित रूप से छिपा कर रखा था। अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान एवं बरामदगी के आधार पर मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं

छापेमारी दल में पु०अ०नि० विष्णुदेव कुमार, सुल्तानगंज थाना, पु०अ०नि० रूपेश कुमार, सुल्तानगंज थाना,पु०अ०नि० रश्मि आर्या, सुल्तानगंज थाना एवं सशस्त्र बल, सुल्तानगंज थाना शामिल थे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.