November 16, 2026

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मयंक गोयल का पटका पहनाकर किया अभिनंदन, गाजियाबाद संगठन के प्रयासों की सराहना !

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मयंक गोयल का पटका पहनाकर किया अभिनंदन, गाजियाबाद संगठन के प्रयासों की सराहना !

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मयंक गोयल का पटका पहनाकर किया अभिनंदन, गाजियाबाद संगठन के प्रयासों की सराहना !

 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी प्रतिष्ठान में मतदाता जोड़ो अभियान-2026 को लेकर प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना एवं सहकारिता मंत्री श्री जेपीएस राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल के नेतृत्व में गाजियाबाद महानगर संगठन टोली ने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट कर मतदाता जोड़ो अभियान को व्यापक जनभागीदारी और संगठनात्मक समन्वय के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल को पटका पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही गाजियाबाद महानगर संगठन द्वारा किए गए सफल संगठनात्मक आयोजनों की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुरादनगर विधानसभा बीएलए-1 एवं पार्षद श्री प्रदीप चौधरी, साहिबाबाद विधानसभा बीएलए-1 एवं ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री श्री देवेंद्र गिरी, शहर विधानसभा बीएलए-1 श्री बलराम रावल तथा महानगर अभियान संयोजक श्री अमित रंजन के संगठनात्मक प्रयासों की भी प्रशंसा की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान केवल मतदाता सूची को सुदृढ़ करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है। गाजियाबाद महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.