बहु को जिताने के लिए कलमा पढ़ने लगे 7 बार के MLS, रह चुके BJP के नेता ।

राजस्थान में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सात बार विधायक रह चुके राजेंद्र राठौड़ ने चुरू में एक चुनावी सभा के दौरान इस्लाम का पहला कलमा पढ़कर लोगों का ध्यान खींचा। उनकी बहू कनिका सिंह चुरू जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 23 से उम्मीदवार हैं।
पिथीसर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि खुदा और भगवान एक ही हैं। इसके बाद उन्होंने ‘ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह’ पढ़ा। उनके कलमा पढ़ने पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।
इस्लाम में इसे पहला कलमा कहा जाता है। इसका अर्थ है कि अल्लाह के अलावा कोई इबादत के योग्य नहीं है और पैगंबर मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं।
\#RajasthanPolitics #RajendraRathore #BJP #Churu #KanikaSingh #RajasthanNews #ZilaParishadElection
