ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान !

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर कहा, “बिल्कुल इसमें कोई दो राय नहीं है, ये भारतीय जनता पार्टी की पिच पर खेल रहे हैं। राम मंदिर जाना यह सबसे बड़ी मिसाल है उनकी। आपको क्या जरूरत पड़ी, जब आप खुद कहते हैं कि मैं तो नास्तिक हूं, किसी देवी-देवता को नहीं मानता या पूजा पद्धति पर विश्वास नहीं रखता, कर्मकांड पर विश्वास रखता हूं, तो फिर आपको जरूरत क्या है? आपके तो जो प्रवक्ता हैं राजकुमार भाटी, उन्होंने बाकायदा हिंदू धर्म छोड़ दिया और बुद्धिस्टों की उन्होंने 16 प्रतिज्ञाएं ली हैं। उन्होंने कहा मैं राम को नहीं मानूंगा, कृष्ण को नहीं मानूंगा, महादेव को नहीं मानूंगा, सबकी नफी कर दी उन्होंने। तो आप भी हिंदुत्व की तरफ अगर जा रहे हैं तो एक यह मुसलमानों के साथ धोखा है, दूसरी आपकी गलतफहमी है कि हिंदू वोट आपको मिलेगा राम मंदिर जाने के नाम पर, क्योंकि हिंदू वोट बीजेपी के लिए पेटेंट है।”
#AkhileshYadav #AsaduddinOwaisi #MaulanaSajidRashidi
