पेटरवार में धुमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पुजा, समाज के लोगों ने एक साथ किया सामुहिक भोजन ।

पेटरवार में धुमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पुजा, समाज के लोगों ने एक साथ किया सामुहिक भोजन ।
बेरमो/बोकारो
अनिल कुमार पासवान प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता
बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार बक्सी टोला में कायस्थ समाज के लोगों ने धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा सह भैयारी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष साल भर के अपने लेखा-जोखा पेश किया है। वहीं पूजन के बाद का समाज के लोगों ने एक साथ भैयारी भोजन किया। पुजन में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं समिति के अध्यक्ष सुधीर सिन्हा ने बताया की लगभग 75 वर्षो से पूजा किया जा रहा है। वहीं बताया की ये पूजा जाती विशेष की नहीं है इसे वे सभी लोग कर सकते है जिन्हें लिखने और पढ़ने आता है। वहीं उन्होंने बताया की कायस्थ जाती थोड़ा स्वभाव से स्वभानी होता है जो किसी के सामने झुक नहीं सकता है आज या इससे पहले भी कायस्थ जाती के लोग भारत के आजादी से लेकर देश को गौरव में सबसे आगे रहा है। वही बताया की गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जन की जाएगी।
वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि भूषण बक्सी, रतन किशोर बक्सी, मदन प्रसाद बक्सी, किशोर प्रसाद बक्सी, अशोक प्रसाद बक्सी, कार्तिक प्रसाद बक्सी, चंद्रशेखर प्रसाद बक्सी, शंकर प्रसाद बक्सी, भागीरथ प्रसाद बक्सी, शैलेन्द्र कुमार बक्सी, कुमार कौशलेश, कुमार अनिमेष, कामेश्वर प्रसाद बक्सी, धीरेन्द्र कुमार बक्सी, रविंद्र कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, अरविन्द कुमार सिन्हा, राजेश बक्सी, नीरज कुमार सिन्हा, बसंत कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, सचिन सहाय, पंकज कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार सिन्हा, देवेंद्र बक्सी, अनंत कुमार सिन्हा, लोकेश कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, कुमार आनंद, सूरज कुमार बक्सी, अंशु, विक्की, राजवर्धन, ज्ञान, यश राज, शौर्य बक्सी, राहुल बक्सी, मेहुल, ऋषभ, ओम, अक्षत, अभिजय, ज्ञान सहित चित्रांश परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
