October 29, 2026

बीरबांस पंचायत में दो पीसीसी सड़कों का जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत !

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के बीरबांस पंचायत अंतर्गत केन्दुटांड में जिला परिषद की 15वें वित्त आयोग की राशि से दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा।पहली योजना के तहत बुधु माझी के खेत से रेलवे सीमा तक 150 फीट पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा। वहीं, दूसरी योजना के तहत बरगद पेड़ से केन्दुटांड जलमीनार तक 400 फीट पीसीसी पथ बनाया जाएगा।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़कें गांव के विकास की आधारशिला होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना उनका लक्ष्य है।स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की पहल पर प्रसन्नता जताई और उम्मीद व्यक्त की कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.