November 10, 2026

चुनाव आयोग यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

चुनाव आयोग यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिख रही है। तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरणों को साधने में जुट गए हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों चुनाव आयोग की टीम ने मेरठ पहुंचकर पश्चिमी यूपी में चुनाव तैयारी की स्थिति का जायजा लिया। जिलों के अधिकारियों को वोटर लिस्ट अपडेट करने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और बूथों की स्थिति तक की समीक्षा की थी। अब चुनाव तारीख को लेकर कई प्रकार के दावे सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में चुनाव आयोग यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

यूपी चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में कराए जा सकते हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट प्रशासन के साथ नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तीन से चार चरणों के बीच कराया जा सकता है। पश्चिमी यूपी से चुनाव का आगाज हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल 5 जनवरी को बज सकता है।

#upelection2027 #upchunav #upvidhansabhachunav #upelection2027

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.