नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड !

नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड !
गौतमबुद्धनगर (ब्यूरो रिपोर्ट ) : नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
बिना जानकारी दिए पुलिस टीम को दबिश पर भेजने का आरोप
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्व सूचना दिए बिना ही पुलिस टीम को दबिश देने के लिए रवाना कर दिया था। नियमानुसार इस तरह की कार्रवाई से पहले संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देना आवश्यक होता है। बताया गया है कि जब वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना पुलिस टीम भेजे जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। शुरुआती स्तर पर इसे विभागीय लापरवाही मानते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी समेत चार पर गिरी गाज !
इस कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा के अलावा सब इंस्पेक्टर विकास, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और हेड कांस्टेबल कमल को निलंबित किया गया है। चारों पुलिसकर्मियों पर पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने के आरोप हैं।
