सरकारी ड्यूटी से ‘छुट्टी’, प्राइवेट अस्पताल में ‘हाजिरी’! गंजडुंडवारा में गूंज रहे कई सवाल ।

सरकारी ड्यूटी से ‘छुट्टी’, प्राइवेट अस्पताल में ‘हाजिरी’! गंजडुंडवारा में गूंज रहे कई सवाल ।
प्राइम इंडिया न्यूज अभय कुमार संवाददाता/ उत्तर प्रदेश
गंजडुंडवारा (कासगंज): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गंजडुंडवारा एक बार फिर से विवादों और चर्चाओं के घेरे में है। मामला स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सरकारी आशा कार्यकर्ताओं का है, जो अपनी तय ड्यूटी छोड़कर सहावर रोड पर बने नवनिर्मित निजी अस्पताल ‘राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल’ के उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में नजर आईं।
उद्घाटन कार्यक्रम से सामने आई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में सरकारी अस्पताल की जिम्मेदारी संभालने वाली आशा प्राइवेट अस्पताल के फीता कटाई कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती दिख रही हैं।
स्वास्थ्य केंद्र खाली, प्राइवेट का फीता गुलजार
एक तरफ जहां सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज और देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सख्त जरूरत रहती है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी कार्य समय (ड्यूटी आवर्स) के दौरान आशा बहुओं की इतनी बड़ी तादाद में निजी अस्पताल के द्वार पर मौजूदगी ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और कई गंभीर सवाल ख
