September 16, 2026

कड़कड़डूमा में दिनदहाड़े बरसीं गोलियां, अजमेर तक दौड़ी दिल्ली पुलिस । 350 से ज्यादा CCTV कैमरों ने खोली फरारी की पूरी कहानी, शूटर अद्दू हथियारों समेत गिरफ्तार ।

प्राइम इंडिया न्यूज
अजीत कुमार दिल्ली

नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास दिनदहाड़े हुई फायरिंग की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। गोलीकांड के बाद फरार हुए 22 वर्षीय आरोपी अद्दू को पकड़ने के लिए शाहदरा जिला पुलिस ने दिल्ली से लेकर अजमेर तक सुराग खंगाले। पुलिस टीम ने 350 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की फरारी के रास्ते को ट्रैक किया और आखिरकार अजमेर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल, टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी, मोबाइल फोन और वारदात के समय पहनी गई टी-शर्ट बरामद की गई है। पुलिस ने मौके और जांच के दौरान मिले डिजिटल व फोरेंसिक साक्ष्यों को भी केस का हिस्सा बनाया है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अब फायरिंग की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में करीब एक महीने पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है। हालांकि पुलिस इस एंगल की पुष्टि के साथ-साथ फायरिंग के पीछे की पूरी वजह और साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस की जांच अब फरार आरोपी मुजम्बिल उर्फ साहिल तक पहुंचने के साथ-साथ उन संभावित लोगों पर भी केंद्रित है, जिन्होंने आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए।

CCTV फुटेज की लंबी कड़ी, तकनीकी जांच और लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने दिल्ली से बाहर अजमेर तक आरोपी के मूवमेंट का पता लगाया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए अद्दू को दबोच लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और हथियारों के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.