चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुशीनगर पुलिस का सघन फ्लैग मार्च, संदिग्धों की हुई चेकिंग ।

चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुशीनगर पुलिस का सघन फ्लैग मार्च, संदिग्धों की हुई चेकिंग ।
ब्यूरो प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता कुशीनगर….
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार दिनांक 15.09.2026 की शाम पूरे जनपद में एक साथ सघन पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया।
इस अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों ने भारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण किया। पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सराय, होटल, मॉल, रेस्टोरेंट और रेलवे स्टेशन परिसर में सतर्क दृष्टि बनाए रखी।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं और बिना नंबर व संदिग्ध वाहनों की गहनता से चेकिंग की। महिला और बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सुनसान स्थानों और बाजारों में भी पुलिस ने पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन और स्थानीय व्यापारियों से सीधा संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। लोगों को आश्वस्त किया गया कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
