लोनी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार देर रात दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित शिवेन अस्पताल में हमले और फायरिंग की घटना सामने आई।

लोनी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार देर रात दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित शिवेन अस्पताल में हमले और फायरिंग की घटना सामने आई। लोनी कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर स्थित अस्पताल में चार हमलावरों ने जेल में बंद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार को निशाना बनाया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले अस्पताल के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की और फिर अंदर घुसकर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान परिवार के लोगों ने टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचाई। हाजी सलमान फिलहाल जेल में बंद है।
गौरी पट्टी निवासी हाजी सलमान की मां संजीदा के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे उनका छोटा बेटा शाहनवाज अपनी पत्नी नसीमा और बेटे अफजल के साथ स्विफ्ट कार से शिवेन अस्पताल पहुंचा था। नसीमा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उसकी जांच कर रहे थे तभी चार हमलावर वहां पहुंच गए।
