दिल्ली के BJP विधायक एवं PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने गुरुद्वारा कमेटी के साथ मिलकर यह वीडियो बनाया है।

दिल्ली के BJP विधायक एवं PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने गुरुद्वारा कमेटी के साथ मिलकर यह वीडियो बनाया है। इस वीडियो में सिख भाई क्या बोल रहे हैं, आप भी वीडियो देखिए और समझिए कि इस वीडियो का संदेश आखिर किस मोड़ पर जा रहा है।
एक तरफ वह वीडियो है, जिसमें प्रवेश वर्मा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। लेकिन दूसरी तरफ यह वीडियो भी है, जिसमें प्रवेश वर्मा गुरुद्वारा कमेटी और सिख भाइयों के साथ खड़े होकर अपनी बात रख रहे हैं और सिख भाई भी अपनी बात कह रहे हैं।
इसलिए सवाल सिर्फ एक वीडियो का नहीं है। दोनों वीडियो को सामने रखकर देखना जरूरी है कि आखिर संदेश क्या दिया जा रहा है और दिल्ली की जनता के सामने कौन-सा सवाल खड़ा हो रहा है।
दिल्ली की जनता सड़क पर उतरकर अपनी परेशानियां भी झेलती है, लेकिन जब ऐसे गंभीर सवाल सामने आते हैं तो जनता आखिर किस तरफ खड़ी है?
यह बहुत बड़ा सवाल है।
आप दोनों वीडियो देखिए और अपनी राय जरूर बताइए।
एक नई उम्मीद की आवाज़ — अजीत कुमार
