September 29, 2026

त्रिलोकपुरी में RCC के नाम पर खेल? ब्लॉक-3 और 4 के काम पर उठे गंभीर सवाल ।

त्रिलोकपुरी में RCC के नाम पर खेल? ब्लॉक-3 और 4 के काम पर उठे गंभीर सवाल ।

त्रिलोकपुरी में RCC के नाम पर खेल? ब्लॉक-3 और 4 के काम पर उठे गंभीर सवाल

वीडियो में RCC की मोटाई को लेकर सवाल, ‘1 इंच’ की परत की भी होगी जांच? MCD के इंजीनियर, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर उठी उंगली

पूर्वी दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा के ब्लॉक-3 और ब्लॉक-4 में RCC कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आए वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर निर्माण की गुणवत्ता और RCC की मोटाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या MCD के संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वास्तव में जांच की है?

यदि वीडियो में दिखाई जा रही RCC की मोटाई करीब 1 इंच होने का दावा सही है, तो यह जांच का विषय है कि स्वीकृत एस्टीमेट और तकनीकी मानकों में कितनी मोटाई निर्धारित थी और मौके पर वास्तव में कितना काम हुआ। क्या संबंधित इंजीनियरों ने मैसूरमेंट बुक में वास्तविक कार्य दर्ज किया? क्या RCC का सैंपल लेकर गुणवत्ता परीक्षण कराया गया? क्या ठेकेदार को भुगतान करने से पहले मौके की तकनीकी जांच की गई?

स्थानीय स्तर पर काम में कथित मिलीभगत और भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, लेकिन इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। इसलिए सवाल सीधे MCD से है
अगर काम नियमों के मुताबिक हुआ है तो रिकॉर्ड और तकनीकी जांच सामने क्यों नहीं रखी जाती?

ब्लॉक-3 और ब्लॉक-4 में हुए इस कार्य का वर्क ऑर्डर, एस्टीमेट, बोक , मैसूरमेंट बुक , गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट और भुगतान रिकॉर्ड सार्वजनिक कर जांच की जानी चाहिए। साथ ही मौके पर स्वतंत्र तकनीकी टीम से RCC की वास्तविक मोटाई और गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए।

जनता के पैसे से होने वाले निर्माण कार्य में सवाल सिर्फ सड़क या RCC का नहीं, बल्कि गुणवत्ता, निगरानी और जवाबदेही का है। यदि काम मानकों के अनुरूप हुआ है तो जांच से स्थिति साफ हो जाएगी और यदि कहीं नियमों से समझौता मिला तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

MCD के संबंधित अधिकारी, इंजीनियर और ठेकेदार बताएं
त्रिलोकपुरी ब्लॉक-3 और ब्लॉक-4 में RCC कार्य के लिए क्या मानक तय थे, मौके पर कितना काम हुआ और भुगतान किस आधार पर किया गया?

वीडियो ने सवाल खड़े किए हैं—अब जवाब और जांच MCD को देनी है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.