लखनऊ: यूपी में 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे का शिलान्यास अगले महीने कराने की तैयारी है। नवरात्र में भूमि पूजन की संभावना है।*

*लखनऊ: यूपी में 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे का शिलान्यास अगले महीने कराने की तैयारी है। नवरात्र में भूमि पूजन की संभावना है।*
फर्रुखाबाद, पूर्वांचल, झांसी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे करीब 90 किमी लंबा होगा और इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई होते हुए शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके लिए 1339.04 हेक्टेयर भूमि का इस्तेमाल होगा।

पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे करीब 50 किमी लंबा होगा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके लिए 643.60 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है।
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जालौन और झांसी की 1539.19 हेक्टेयर भूमि में से 1313.08 हेक्टेयर का अधिग्रहण 24 अगस्त तक हो चुका था। इसका शिलान्यास 1 से 15 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है।
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बुलंदशहर और यीडा क्षेत्र की 895.34 हेक्टेयर भूमि इस्तेमाल होगी। यीडा क्षेत्र में 93% और बुलंदशहर में 80% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है।
खराब मौसम और तकनीकी दिक्कतों के कारण सितंबर में प्रस्तावित भूमि पूजन नहीं हो सका। अब यूपीडा ने मुख्यमंत्री से शिलान्यास के लिए समय मांगा है।
यूपीडा को चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर भी इसी महीने फाइनल करने हैं।
