September 23, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रमिकों के लिए मोबाइल कर्मिक सेवा केंद्र / नमो कार्मिक सेवा मजदूरों के लिए शुरू ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रमिकों के लिए मोबाइल कर्मिक सेवा केंद्र / नमो कार्मिक सेवा मजदूरों के लिए शुरू ।

दिनांक: 22 सितंबर 2026

लोकेशन: दिल्ली सचिवालय, नई दिल्ली

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रमिकों के लिए मोबाइल कर्मिक सेवा केंद्र / नमो कार्मिक सेवा मजदूरों के लिए शुरू ।

दिल्ली के निर्माण और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में चार मोबाइल कर्मिक सेवा केंद्रों को लॉन्च किया।

इन मोबाइल वैन का मकसद सरकारी योजनाओं और श्रमिकों से जुड़ी सेवाओं को उनके नजदीक तक पहुंचाना है, ताकि श्रमिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

दिल्ली सरकार की ओर से शुरू किए गए ये मोबाइल कर्मिक सेवा केंद्र खास तौर पर निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों तक सेवाएं पहुंचाने का माध्यम होंगे।

कर्मिक सेवा केंद्रों को पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई गई है, ताकि श्रमिकों का पंजीकरण, दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और आसान हो सके।

मोबाइल सेवा केंद्रों की खासियत यह होगी कि सेवा श्रमिकों के पास पहुंचेगी। यानी जिन इलाकों में श्रमिकों के लिए सरकारी कार्यालय तक पहुंचना मुश्किल है, वहां मोबाइल वैन के जरिए सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इन केंद्रों के जरिए श्रमिकों को पंजीकरण और श्रमिक कार्ड से जुड़ी सेवाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन में सहायता, दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन की स्थिति जानने जैसी सुविधाओं में मदद देने की व्यवस्था की जा रही है।

सरकार की योजना के मुताबिक इन सेवा केंद्रों को तकनीक आधारित बनाया जा रहा है। प्रस्तावित मॉडल में डिजिटल सेवा केंद्र और कम से कम मैनुअल प्रक्रिया के जरिए सेवाओं को आसान और अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.