दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बड़ी सादगी से मनाया विश्वकर्मा जयंती ।

दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बड़ी सादगी से मनाया विश्वकर्मा जयंती ।
बता दें की आज मशीनरी व औजारों के निर्माता विश्वकर्मा जी महाराज का जन्मोत्सव है इस अवसर पर सभी फैक्ट्रीयों व संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों में विश्वकर्मा जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण कर मनाया गया।
उसी क्रम में आज उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में गुलावठी रोड़ पर संचालित दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव पूजा-अर्चना कर मनाया गया।
इस अवसर पर कोलिज के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने विश्वकर्मा जी महाराज की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर विधीविधान से विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर उनके बाद स्कूल वाहनों को तिलक कर उनको याद किया और कोलिज की मशीनरीयो की सुरक्षित व दुरुस्त रखने की प्रार्थना की प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
इस कार्यक्रम की संयोजिका सुनिता शर्मा रही व कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार ने किया।
इस मौके पर कोलिज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
