वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” विशेष महाअभियान के तहत भागलपुर पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता मिली है।

*भागलपुर पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार: जगदीशपुर में घर से ब्राउन शुगर बेच रहा युवक धराया*
नरेन्द्र कुमार /भागलपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” विशेष महाअभियान के तहत भागलपुर पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अपराधकर्मी को 05 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 13,420 रुपया नगद के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट-स्पॉट पर लगातार छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में 15 सितंबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जगदीशपुर थानान्तर्गत सा०-जगदीशपुर में मोनू कुमार, पे०-संजय साह के द्वारा अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर की निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर एवं जगदीशपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा जगदीशपुर थानान्तर्गत सा०-जगदीशपुर में मोनू कुमार, पे०-संजय साह को 05 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 13,420 रुपया नगद के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं छापेमारी दल में पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, जगदीशपुर थाना, पु०अ०नि० राकेश कुमार गुप्ता, जगदीशपुर थाना, पु०अ०नि० अमरजीत कुमार, जगदीशपुर थाना सहित सशस्त्र बल, जगदीशपुर थाना शामिल थे।
