हालांकि पीड़ित की तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस 16 सितंबर की शाम को तहकीकात करने घटनास्थल पहुंची।

*तहरीर के एक माह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं*
*लूट की बजाय चोरी की एप्लिकेशन देने का पीड़ित पर दबाव*
*क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल*
*पीड़ित सतेन्द्र ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप*
*गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के दावों के बीच क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।*
*पीड़ित सतेन्द्र पुत्र दुर्गेश का आरोप है कि घटना के संबंध में तहरीर दिए जाने के करीब एक माह बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।*
*आरोप है कि अब पुलिस पीड़ित पर घटना की वास्तविकता से अलग चोरी की एप्लिकेशन देने का दबाव बना रही है।*
*पीड़ित द्वारा 18 अगस्त 2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के अंतर्गत आने वाली चौकी में लूट की तहरीर दी थी। जिसमें घटना का विस्तृत उल्लेख किया गया है।*
*तहरीर के अनुसार पीड़ित ने बताया कि वह 17 अगस्त की रात करीब दो बजे जेप्टो का आॅर्डर देने बाइक से गया था। इसी दौरान बाइक सवार कई बदमाशों द्वारा उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया।*
*बदमाश मोबाइल फोन, एक हजार की नकदी और बाइक लूटकर ले गए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, मगर पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नही की।*
*तब से लेकर अब तक उसे थाने और चौकी के चक्कर कटाए जा रहे हैं, परन्तु रिपोर्ट दर्ज नही की जा रही।*
*पीड़ित सतेन्द्र का आरोप है कि थाने में उस पर लूट की बजाय चोरी की तहरीर देने का दबाव गया।*
*हालांकि पीड़ित की तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस 16 सितंबर की शाम को तहकीकात करने घटनास्थल पहुंची।*
*पीड़ित का कहना है कि उसे न्याय दिलाने के बजाय पुलिस की ओर से अलग तरह की शिकायत देने का दबाव बनाया जा रहा है।*
*इस संबंध में थाना प्रभारी सरिता मलिक का कहना है कि हर संभव पीड़ित की मदद की जाएगी।*
