September 20, 2026

हरदोई में सांडी कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ले में ढाई महीने पहले प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां अचानक पड़ोसी की छत से कूदकर पति के घर पहुंच गई। पति ने उसे घर में देखा तो विवाद शुरू हो गया। ओर उसकी नाक काट डाली।

हरदोई में सांडी कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ले में ढाई महीने पहले प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां अचानक पड़ोसी की छत से कूदकर पति के घर पहुंच गई। पति ने उसे घर में देखा तो विवाद शुरू हो गया। ओर उसकी नाक काट डाली।

प्रेमी संग गई पत्नी ढाई महीने बाद घर पहुंची,पति ने काटी नाक ।

हरदोई में सांडी कस्बे के मुंशीगंज मोहल्ले में ढाई महीने पहले प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां अचानक पड़ोसी की छत से कूदकर पति के घर पहुंच गई। पति ने उसे घर में देखा तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी और मामला गंभीर आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। महिला ने पति पर सिर में हमला करने और चाकू से नाक काटकर नाली में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पति की मां का आरोप है कि महिला ने उसके बेटे के गुप्तांग पर मुंह से काटकर घायल कर दिया और फिर खुद अपना सिर जमीन पर पटककर घायल कर लिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को सांडी सीएचसी से हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दीपक की मां का आरोप है कि उसकी बहू साधना (27) ने करीब ढाई महीने पहले मोहल्ले के ही सूरज पुत्र महेश के साथ 6 जुलाई को कोर्ट मैरिज कर ली थी।सूरज को दीपक का दोस्त बताया गया है।साधना सूरज के साथ रहना चाहती थी। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।इसके बाद साधना सूरज के साथ दिल्ली चली गई थी।ढाई महीने बाद गुरुवार को वह अचानक वापस आई और बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी। आरोप है कि पड़ोसी की छत से कूदकर वह पति के घर पहुंची थी। उसे घर में देखकर दीपक से विवाद हो गया। दीपक की मां के मुताबिक, इसी दौरान साधना ने उसके बेटे के प्राइवेट पार्ट पर मुंह से काट लिया और बाद में अपना सिर जमीन पर पटक लिया, जिससे वह घायल हो गई।

दूसरी ओर, महिला ने पति पर गंभीर हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घर पहुंचने के बाद पति ने उसके सिर पर हमला किया और चाकू से उसकी नाक काट दी। आरोप है कि कटी हुई नाक को नाली में फेंक दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी सास और ससुर ने उसके हाथ पकड़ रखे थे और पति ने चाकू से उसकी नाक काटी। हालांकि, महिला की ओर से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस के पास पति की मां की ओर से तहरीर मिली है।

घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।विवाद में घायल साधना को सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पति दीपक का शांति भंग के तहत चालान किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

साधना का मायका सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में है। उसकी शादी करीब 10 साल पहले मुंशीगंज निवासी दीपक से हुई थी। दीपक ड्राइवर है। दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ, छह और तीन वर्ष है। करीब ढाई महीने पहले साधना पति को छोड़कर प्रेमी सूरज के साथ कोर्ट मैरिज कर चली गई थी।पुलिस के सामने हुए समझौते के बाद वह उसके साथ चली गई थी।अब अचानक लौटने और बच्चों को साथ ले जाने की कोशिश के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप सामने आए हैं और पुलिस तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.