October 7, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से शोक की लहर, अनूप सिंह ने जताया गहरा दुख ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से शोक की लहर, अनूप सिंह ने जताया गहरा दुख ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से शोक की लहर, अनूप सिंह ने जताया गहरा दुख ।

हरिकिशन गंगवानी प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता ।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
विधायक अनूप सिंह ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पूरे परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। रूपी सोरेन के निधन से झारखंड ने एक ऐसी मातृशक्ति को खो दिया है, जिनका स्नेह और आशीर्वाद परिवार के लिए सदैव संबल रहा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.