नवगछिया पुलिस को बड़ी कामयाबी: 30 लाख के 204.55 ग्राम स्मैक के साथ 3 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से लाकर खगड़िया में खपाने की थी तैयारी ।

नवगछिया पुलिस को बड़ी कामयाबी: 30 लाख के 204.55 ग्राम स्मैक के साथ 3 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से लाकर खगड़िया में खपाने की थी तैयारी ।
रविंद्र कुमार भारद्वाज / भागलपुर।
पुलिस जिला नवगछिया को मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 204.55 ग्राम स्मैक के साथ 03 अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-06/07.10.26 की रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति स्मैक का खेप लेकर नवगछिया जीरोमाइल होते हुए खगड़िया जाने वाले हैं।सूचना पर SP द्वारा गठित विशेष टीम ने ग्राम तेतरी जाने वाले मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 1. मिथलेश कुमार पे०-जयराम सिंह सा०-अम्बा के कमर में खोंसकर रखे दो साबुनदानी से कुल-204.55 ग्राम स्मैक एवं नगद-2150/- रुपये बरामद किया गया। साथ ही उसके सहयोगी 2. लक्ष्मण कुमार पे०-स्व० रंजीत सिंह सा०-इचरुआ और 3. मो० नयमतुल्ला पे०-मो० नईमुद्दीन सा०-साहसी तीनों थाना-अलौली जिला-खगड़िया को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग स्मैक बेचते हैं और पीते भी हैं तथा राजू, जलालपुर, मालदा (प० बंगाल) से स्मैक लेकर आ रहे थे। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-411/26 दर्ज कर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले चार माह के अंदर नवगछिया पुलिस द्वारा कुल-2.650 किलोग्राम स्मैक बरामद एवं 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
नवगछिया पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं तस्करों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में एण्टी & नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti & Narcotics Task Force) का गठन किया गया है।
