November 22, 2026

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती नगरा के पाण्डेयपुर सोनापाली गांव में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा ।

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती  नगरा के पाण्डेयपुर सोनापाली गांव में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा ।

🚨 प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

नगरा के पाण्डेयपुर सोनापाली गांव में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा ।

नगरा (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर सोनापाली गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने और उससे विवाह करने की मांग कर रही थी। उसका प्रेमी पिछले सितंबर में परिजनों की शिकायत पर गिरफ्तार होकर जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। आखिरकार पुलिस के प्रयास से युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।

इस दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए रेस्क्यू अभियान पूरा कराया। घटना के बाद क्षेत्र में पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

#BalliaNews #Nagra #बलिया #मोबाइलटावर #UPPolice #MahrishiTimes

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.