भागलपुर में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई: 648 लीटर (6480 बोतल) कोरेक्स सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*

*भागलपुर में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई: 648 लीटर (6480 बोतल) कोरेक्स सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*
नरेंद्र भारद्वाज /भागलपुर।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए चलाए जा रहे विशेष महाअभियान के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाथ थाना पुलिस ने 648 लीटर (6480 बोतल) प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार जिले में “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए हॉट-स्पॉट पर लगातार छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 20.09.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर नयागांव पुलिया होते हुए अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जाने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था एवं बाथ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा बाथ थाना अंतर्गत असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर नयागांव पुलिया के पास वाहन जांच लगाया गया। इसी दौरान एक पिकअप वाहन पुलिस बल को देखकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर हिरासत में लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संतोष कुमार, पे.- बहादुर यादव, सा.- मितरा, थाना-सोनो, जिला-जमुई के रूप में हुई है।तलाशी के क्रम में उसके पिकअप वाहन से 648 लीटर (6480 बोतल) कोरेक्स सिरप बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं छापेमारी दल में पु0अ0नि0 सह थानाध्यक्ष मंटू कुमार, पु0अ0नि0 सुरेंद्र राम, सिपाही सुभाष कुमार सहित बाथ थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।
