आर0डी0 एजुकेशनल स्कूल में श्री राधा अष्टमी के पावन पर्व पर बच्चों ने बिखेरे कला और संस्कृति के रंग।

*आर0डी0 एजुकेशनल स्कूल में श्री राधा अष्टमी के पावन पर्व पर बच्चों ने बिखेरे कला और संस्कृति के रंग*
बता दें की भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर0डी0 एजुकेशनल स्कूल में राधा अष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों, मटकियों एवं आकर्षक झांकियों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर विद्यालय में मटकी सजावट प्रतियोगिता,बांसुरी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 36 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक सोच तथा सांस्कृतिक ज्ञान का सुंदर प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों द्वारा सजाई गई रंग-बिरंगी मटकियाँ अपनी अनूठी कला और आकर्षक डिजाइन के कारण सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिता में सजाई गई बांसुरियों ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों ने मोतियों, रंगीन लेस, शीशों, फूलों एवं पारंपरिक सजावटी सामग्री का उपयोग कर बांसुरियों को बेहद आकर्षक रूप दिया।
इस कार्यक्रम का सबसे मनमोहक आकर्षण राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता रही। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, गोप-गोपियों एवं बाल सखाओं की वेशभूषा में विद्यालय पहुँचे। उनकी मनमोहक मुस्कान, सुंदर वेशभूषा और आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिस
र कुछ समय के लिए मानो वृंदावन की झलक प्रस्तुत कर रहा था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों-पवन शर्मा रिपोर्टर एस0एन0एल न्यूज़ नेटवर्क व भारत पुष्प न्यूज नेटवर्क बुलंदशहर।
दि0-20/09/2026
