भागलपुर में आधी रात को सड़क पर उतरे IG-SSP, वाहन चेकिंग और पुलिस तैनाती का लिया जायजा*

*भागलपुर में आधी रात को सड़क पर उतरे IG-SSP, वाहन चेकिंग और पुलिस तैनाती का लिया जायजा*
रणविजय सिंह/ प्राइम इंडिया न्यूज/भागलपुर।
आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं पुलिस गश्ती व्यवस्था का वरीय पदाधिकारियों द्वारा रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा शहर में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक महोदय, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर के द्वारा रात्रि में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर पुलिस गश्ती, वाहन जांच, पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।भागलपुर पुलिस द्वारा पर्व-त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार गश्ती, निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
