November 15, 2026

बिजनौर में पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने के आरोप का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिजनौर में पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने के आरोप का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिजनौर में पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने के आरोप का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि हत्या के प्रयास और जंगल से लकड़ी काटने के मुकदमे में भतीजे को फंसाने का डर दिखाकर दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों ने उसके चाचा से 5 लाख रुपये मांगे. पहले आधी रात को घर पहुंचकर युवक को उठाया, फिर रास्ते में गाड़ी रोककर सौदेबाजी की. सुबह दोबारा चौकी पर बुलाकर पांच लाख रुपये की मांग दोहराई. रकम नहीं देने पर युवक को ऐसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसमें हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिलने की बात कही गई.

मामला 11-12 नवंबर की रात का है. हरियाणा के पानीपत जिले के पत्थरगढ़ गांव के रहने वाले अमजद मजीदी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे उनके घर का दरवाजा खटखटाया गया. बाहर निकले तो चार लोग खड़े थे. उन्होंने खुद को बिजनौर पुलिस का कर्मचारी बताया और कहा कि वे उनके भतीजे हमजा पुत्र कौसर को पकड़ने आए हैं.पुलिसकर्मियों ने बताया कि हमजा हत्या के प्रयास और जंगल में लकड़ी काटने से जुड़े एक मुकदमे में वांछित है. इसके बाद अमजद ने अपने भाई असगर को हमजा को बुलाने के लिए भेजा. उन्होंने खुद भी फोन करके भतीजे को घर बुला लिया.

अमजद की शिकायत के मुताबिक, कैराना से पहले एक सड़क पर पुलिसकर्मियों ने अपनी कार रोक दी. इसके बाद दारोगा कुलवीर सिंह ने विजयपाल, गौरव और उपेंद्र को गाड़ी से नीचे उतारकर अमजद से बातचीत करने के लिए कहा.आरोप है कि यहां विजयपाल ने सीधे पूछा कि हमजा को छोड़ने के लिए कितने रुपये दोगे? इस पर अमजद ने कहा कि जो भी खर्च होगा, उसके लिए 10-20 हजार रुपये दे सकते हैं. लेकिन आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने यह रकम लेने से इनकार कर दिया और पांच लाख रुपये की मांग रख दी. अमजद ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो उन्हें सुबह सात बजे तक साहनपुर पुलिस चौकी पहुंचने के लिए कहा गया.आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने साफ धमकी दी कि अगर पांच लाख रुपये लेकर नहीं पहुंचे तो हमजा को जेल भेज दिया जाएगा.

पैसे के लेनदेन की बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई। मामले की शिकायत बिजनौर SP कृष्ण बिश्नोई से हुई। उन्होंने तत्काल सब इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह, विजयपाल, गौरव, उपेंद्र के खिलाफ FIR कराई। चारों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.