November 25, 2026

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! 28 और 29 नवंबर को वाराणसी के सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप, DM सत्येंद्र कुमार ने दिए निर्देश !

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! 28 और 29 नवंबर को वाराणसी के सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप, DM सत्येंद्र कुमार ने दिए निर्देश !

*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! 28 और 29 नवंबर को वाराणसी के सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप, DM सत्येंद्र कुमार ने दिए निर्देश*

 

*वाराणसी* मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए 28 और 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अपील की कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जाए।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.