November 25, 2026

कांड्रा बाजार हनुमान मंदिर के अधूरे निर्माण पर बढ़ा विवाद, विरोध करने वालों को हिंदू विरोधी बताने पर राहुल महतो ने जताई आपत्ति ।

कांड्रा बाजार हनुमान मंदिर के अधूरे निर्माण पर बढ़ा विवाद, विरोध करने वालों को हिंदू विरोधी बताने पर राहुल महतो ने जताई आपत्ति ।

कांड्रा बाजार हनुमान मंदिर के अधूरे निर्माण पर बढ़ा विवाद, विरोध करने वालों को हिंदू विरोधी बताने पर राहुल महतो ने जताई आपत्ति  ।

सरायकेला: सरायकेला जिले के कांड्रा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के गुंबद क्षेत्र के नवनिर्माण और पूरे मंदिर का निर्माण नहीं कराए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर निर्माण के स्वरूप को लेकर उठ रहे विरोध के बीच अब मंदिर कमेटी और विरोध कर रहे लोगों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विरोध करने वालों को हिंदू विरोधी बताए जाने पर राहुल महतो ने कड़ी आपत्ति जताई है।राहुल महतो ने कहा कि किसी गलत कार्य का विरोध करने पर लोगों को तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती हैं, लेकिन मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को पहले अपने कार्यों और जिम्मेदारियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी की अन्य पूजा कमेटियों में पदाधिकारी के रूप में भूमिका पर भी सवाल उठाए।उनका कहना है कि एक ही व्यक्ति का कई कमेटियों में पदाधिकारी होना और इसके बावजूद दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाना उचित नहीं है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका विरोध मंदिर के नवनिर्माण से नहीं, बल्कि अधूरे निर्माण की योजना से है। यदि मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है तो पूरे मंदिर का निर्माण होना चाहिए। चार दुकानों को बचाने के लिए मंदिर के बाकी हिस्से के निर्माण को सीमित करना क्षेत्र के श्रद्धालुओं और निवासियों के साथ अन्याय है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चार दुकानों को हटाकर मंदिर का विस्तार किया जा सकता है, तो फिर पूरे मंदिर का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है?राहुल महतो ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर कमेटी के भीतर भी अधूरे निर्माण पर चर्चा होने की बात सामने आई है। ऐसे में पूर्ण मंदिर निर्माण की मांग उठाने वालों को हिंदू विरोधी कहना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर किसी व्यक्ति विशेष या कमेटी की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है। इसके निर्माण में सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूरे मंदिर के निर्माण की मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो इस मुद्दे को गांव-गांव तक उठाया जाएगा और विरोध जारी रहेगा।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.