November 23, 2026

फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटों पर चुनावी ताल ठोकेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, अभिषेक दुबे ने किया बड़ा ऐलान !

फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटों पर चुनावी ताल ठोकेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, अभिषेक दुबे ने किया बड़ा ऐलान !

विधानसभा; अभिषेक दुबे ने किया बड़ा ऐलान !

फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटों पर चुनावी ताल ठोकेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, अभिषेक दुबे ने किया बड़ा ऐलान !

40 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जिले की चारों सीटों पर नजर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी; राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने पार्टी का झंडा किया लॉन्च**

नरेन्द्र कुमार भारद्वाज संवाददाता।

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर जिले की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सदर, अमृतपुर, भोजपुर और कायमगंज विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर चुनावी मैदान में उतरेगा।

जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने बताया कि बीते दिवस उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन के विस्तार और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का एक प्रमुख आकर्षण पार्टी के आधिकारिक ध्वज का शुभारंभ रहा, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लॉन्च किया।

अभिषेक दुबे के मुताबिक राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पार्टी की ओर से प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब संगठन की नजर फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटों पर है। पार्टी का दावा है कि आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री और जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे के बीच फर्रुखाबाद के राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर निशाना साधते हुए भाजपा विरोधी माहौल होने का दावा किया। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे के मुद्दे और सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए। अग्निहोत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया।

 

राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जिले की चारों सीटों पर किस तरह अपना जनाधार तैयार करता है और चुनावी मैदान में स्थापित राजनीतिक दलों को कितनी चुनौती दे पाता है। फिलहाल पार्टी के इस ऐलान से फर्रुखाबाद की आगामी चुनावी राजनीति में एक नई राजनीतिक दावेदारी सामने आई है।

 

जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर पार्टी चारों सीटों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करेगी।

 

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.