November 25, 2026

भारतीय नौसेना ( Indian Navy ) और भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) 15000 करोड़ रुपये के एक प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 76 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

इस खरीद का उद्देश्य पुराने हो चुके चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों को बदलना है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक इस योजना के तहत घरेलू कंपनियों और विदेशी मूल उपकरण निर्माताओं (OEMs) के बीच साझेदारी होगी, जिससे हेलिकॉप्टरों का निर्माण भारत में किया जाएगा। इस खरीद में नौसेना को 51 हेलिकॉप्टर मिलेंगे। वहीं, तटरक्षक बल (Coast Guard) को बाकी के 25 हेलिकॉप्टर मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक परियोजना पर जल्द ही रक्षा मंत्रालय की एक हाई लेवल बैठक में चर्चा होगी। इसे खरीद को रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (Defence Acquisition Procedure) की ‘बाय एंड मेक (इंडियन)’ कैटेगिरी के तहत आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। नौसेना और भारतीय भारतीय तटरक्षक बल को मौजूदा ट्विन-इंजन हेलिकॉप्टरों के बेड़े के साथ ऑपरेट करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.