सर, गलती हो गई, माफ कर दो..’ मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान का हाफ एनकाउंटर…*

*’सर, गलती हो गई, माफ कर दो..’ मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान का हाफ एनकाउंटर…*
यूपी के मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरार आरोपी सलमान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एनकाउंटर के दौरान सलमान चोटिल हो गया. सलमान पर होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है. युवती उसके चंगुल से छूटकर भागी थी, जिसके बाद आरोपी ने सड़क पर उसकी पिटाई की और उठा ले गया था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी.
बुधवार को एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में सलमान रोते-गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा है. सलमान कह रहा है- सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती. पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर ले जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में प्रेस नोट जारी किया है.
#UPNews #Meerut #Encounter #Police #ZeeNews
