November 25, 2026

विशनपुर जीछो में जला आस्था का दीप, बड़ी महारानी दरबार में मनी देव दिवाली ।

विशनपुर जीछो में जला आस्था का दीप, बड़ी महारानी दरबार में मनी देव दिवाली ।

*विशनपुर जीछो में जला आस्था का दीप, बड़ी महारानी दरबार में मनी देव दिवाली*

 

 

नरेन्द्र झा संवाददाता/भागलपुर।

 

जिला अंतर्गत गोराडीह प्रखंड के विशननपुर जीछो स्थित प्रसिद्ध बड़ी महारानी दरबार में मंगलवार को देव दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।यह भव्य आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

*माँ के दरबार में जले सैकड़ों दीप*

 

देव दिवाली के पावन अवसर पर बड़ी महारानी दरबार में माँ दुर्गा के साथ-साथ परिसर में स्थित सभी मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।

संध्या होते ही श्रद्धालुओं ने हाथों में दीप लेकर “जय माता दी” के जयकारों के साथ पूरे दरबार परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया। ऐसा लग रहा था मानो धरती पर ही स्वर्ग उतर आया हो।

 

*घाट किनारे भी जले दीप*

 

केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि पास के घाट किनारे भी दीप जलाकर देव दिवाली मनाई गई। दीपों की झिलमिलाती रोशनी पानी में पड़कर पूरे क्षेत्र को अलौकिक छटा दे रही थी। श्रद्धालुओं ने घाट पर दीपदान कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

 

*मिठाई वितरण से बांटी खुशियाँ*

 

आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं, बच्चों और महिलाओं के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया। दीपक सिंह ने स्वयं लोगों को मिठाई बांटकर सभी को देव दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दीपक सिंह ने कहा कि, “देव दिवाली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, यह अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। हमारी संस्कृति और आस्था को जीवंत रखने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।”

 

*सुरक्षा और व्यवस्था रही चाक-चौबंद*

 

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं, मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.