कल्याणपुरी में रात के अंधेरे में क्या चल रहा है? सामने आया वीडियो, कथित काले कारोबार पर पुलिस की निगरानी को चुनौती !

कल्याणपुरी में रात के अंधेरे में क्या चल रहा है? सामने आया वीडियो, कथित काले कारोबार पर पुलिस की निगरानी को चुनौती!
प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली
पूर्वी दिल्ली। थाना कल्याणपुरी क्षेत्र में नए SHO की तैनाती के बाद इलाके की गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर कथित काले कारोबार को लेकर शिकायतें और आरोप सामने आ रहे हैं। इसी बीच रात के समय रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
सामने आए वीडियो में रात के अंधेरे में एक दुकाननुमा स्थान, काउंटर और वहां मौजूद एक महिला दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई देने वाली गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस स्थान पर रात के समय क्या हो रहा है? वहां किस प्रकार का कारोबार संचालित किया जा रहा है? क्या संबंधित गतिविधियों की पुलिस को जानकारी है?
स्थानीय लोगों के आरोपों और सामने आए वीडियो के मद्देनजर अब थाना कल्याणपुरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। आखिर थाना क्षेत्र में रात के समय होने वाली गतिविधियों की निगरानी कौन कर रहा है? क्या बीट पुलिस अपने क्षेत्र में सक्रिय है या फिर सब कुछ अपनी गति से चल रहा है?
पूर्वी जिला के DCP और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित स्थान की पहचान कर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। यदि जांच में किसी अवैध कारोबार की पुष्टि होती है तो उसके संचालकों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
अब सवाल SHO से लेकर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक है—कल्याणपुरी में आखिर रात के अंधेरे में क्या चल रहा है? वीडियो की जांच होगी या मामला यूं ही फाइलों में दबकर रह जाएगा?
