September 22, 2026

निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद अपराधियों का तांडव,गार्डों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, ट्रांसफार्मर तोड़कर तांबा और तेल ले उड़े ।

निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद अपराधियों का तांडव,गार्डों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, ट्रांसफार्मर तोड़कर तांबा और तेल ले उड़े ।

निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद अपराधियों का तांडव,गार्डों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, ट्रांसफार्मर तोड़कर तांबा और तेल ले उड़े ।

गांडेय थाना क्षेत्र के चरघरा-मडवाटांड़ की घटना, करीब 90 लाख रुपये के नुकसान की आशंका

थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, जांच में जुटी पुलिस

 

राजु मंडल रफ्तार मीडिया संवाददाता गांडेय

 

गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत चरघरा-मडवाटांड़ स्थित निर्माणाधीन न्यू पावर हाउस में बीती देर रात्रि को हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 15 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने सुरक्षा गार्डों को रिवॉल्वर की नोक पर बंधक बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली और भारी तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

*हथियार की नोक पर गार्डों को रस्सियों से बांधा*

 

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 15 हथियारबंद अपराधी पावर हाउस परिसर में दाखिल हुए। अपराधियों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों सुरक्षा गार्डों को हथियार दिखाकर कब्जे में ले लिया और रस्सियों से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बेखौफ बदमाशों ने पावर हाउस में जमकर तोड़फोड़ की।

 

*ट्रांसफार्मर के चिमनी बुश तोड़े, तांबा और तेल लूटा*

 

अपराधियों ने वहां स्थापित बड़े ट्रांसफार्मरों के उपकरणों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। चिमनी बुश तोड़कर तेल बहा दिया और करीब 26 ड्रम ट्रांसफार्मर ऑयल व लगभग 50 किलो कीमती कॉपर (तांबा) लूटकर फरार हो गए। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, इस तोड़फोड़ और लूटपाट में लगभग 70 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 

*सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों में रोष*

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से इस पावर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। इतने बड़े और संवेदनशील उपक्रम में न तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और न ही पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। महज दो निहत्थे गार्डों के भरोसे पूरा परिसर छोड़ दिया गया था। निर्माण एजेंसी और प्रबंधन की इस घोर लापरवाही को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

 

घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बंधक बने गार्डों से पूछताछ कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.