September 13, 2026

भगालपुर में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम : स्टेशन पर फंसी गोड्डा की महिला के दो बच्चों को लेकर भागी थी रिंकी, पुलिस ने गोड्डा और मोजाहिदपुर से किया बरामद*

भगालपुर में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम : स्टेशन पर फंसी गोड्डा की महिला के दो बच्चों को लेकर भागी थी रिंकी, पुलिस ने गोड्डा और मोजाहिदपुर से किया बरामद*

*भगालपुर में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम : स्टेशन पर फंसी गोड्डा की महिला के दो बच्चों को लेकर भागी थी रिंकी, पुलिस ने गोड्डा और मोजाहिदपुर से किया बरामद*

डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन में बरारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर मानव तस्करी जैसी घटना को नाकाम कर दिया है। बीते 10 सितंबर को बरारी थाना को संजो देवी पति सूरज कुमार सा०-रुपियामा थाना मुफस्सिल जिला गोड्डा (झारखंड) के द्वारा एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ। आवेदिका ने बताया कि दिनांक 09.09.2026 को रात्रि करीब 11:30 बजे वह भागलपुर स्टेशन आई थी, तब तक गोड्डा जाने वाली ट्रेन छूट गई थी। ट्रेन छूट जाने के कारण वह अपने तीनों बच्चों के साथ स्टेशन पर ही रुक गई थी।दिनांक 10.09.26 की सुबह एक अज्ञात महिला उसके पास आई और बोली कि मेरे साथ चलो मैं तुम्हें कोई काम दिला दूंगी। जिसके बाद वह अपने तीनों बच्चों के साथ उस महिला के साथ टोटो से बरारी सब्जी मार्केट चली गई। वहाँ उस अज्ञात महिला ने एक कमरा रेंट पर लेने की बात कही एवं बताया कि रूम वाला एडवांस रुपया मांग रहा है। जिसके बाद वह अपने एक बच्चे को लेकर CSP से पैसा निकालने चली गई। जब CSP से वापस निकल कर आई तो देखी कि वह महिला उसके दो बच्चों को लेकर फरार हो गई थी।

इस संबंध में बरारी थाना कांड संख्या 208/26 दिनांक 10.09.2026 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई :-

अपहृत दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक के निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, बरारी थानाध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मानवीय आसूचना एवं उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज का वैज्ञानिक विश्लेषण करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के क्रम में अपहृत एक बच्ची को गोड्डा जिले से तथा दूसरी बच्ची को मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।

वहीं कांड में संलिप्त अभियुक्ता रिंकी कुमारी पति-सुमित सिंह सा०-आदमपुर थाना-जोगसर जिला-भागलपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं छापामारी दल में पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष विकास कुमार बरारी थाना, पु०अ०नि० विकास कुमार, पु०अ०नि० नरेश पासवान एवं बरारी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.