September 18, 2026

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज़ हो गया है।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज़ हो गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ :

यूपी कांग्रेस में संभावित उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज़

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज़ हो गया है।

कानपुर की घाटमपुर (SC) सीट से 2020 उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे कृपाशंकर शंखवार के नाम की चर्चा संभावित उम्मीदवार के तौर पर है।

सीतापुर में गठबंधन के तहत ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग के बीच हरगांव से विष्णु गौतम और मिश्रिख से सुनीता चौधरी के नाम सामने आए हैं। सीतापुर सदर से रत्नम राठौर के चुनाव लड़ने की भी चर्चा है।

लखीमपुर में दिग्गज नेता रवि वर्मा की बेटी पूर्वी वर्मा के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। धौरहरा से कांग्रेस नेता खिलाड़ी सिंह का नाम भी चर्चा में है।

हरदोई की मल्लावां-बिलग्राम सीट से सुभाष पाल के नाम की चर्चा है। वहीं SC आरक्षित बालामऊ या सांडी में से किसी एक सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतार सकती है।

फिलहाल ये नाम संभावित/चर्चा में हैं, अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी स्तर पर होना बाकी है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.