September 18, 2026

जिला पंचायत राज कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण फाइलों के त्वरित निष्पादन और कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने का दिया निर्देश ।

जिला पंचायत राज कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण फाइलों के त्वरित निष्पादन और कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने का दिया निर्देश ।

जिला पंचायत राज कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण फाइलों के त्वरित निष्पादन और कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने का दिया निर्देश ।

 

सुनील कुमार, मोतिहारी | संवाददाता

 

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत राज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति तथा लोक सेवाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने और आम लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी संचिका अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। आम जनता से जुड़े मामलों तथा सात निश्चय योजना से संबंधित फाइलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के बीच सही तरीके से कार्य आवंटित करने का निर्देश दिया गया।

 

डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी और बायोमेट्रिक अटेंडेंस की भी जांच की। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय आने तथा कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण निश्चय योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

 

‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत डीएम ने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा बेहतर कार्य माहौल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा सहित कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.