राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को सहारनपुर तैयार – रोहाना से शहर तक पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा भव्य अभिनंदन.*

Saharanpur breaking
*राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को सहारनपुर तैयार – रोहाना से शहर तक पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा भव्य अभिनंदन.*
*सहारनपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 22 सितंबर को सहारनपुर आगमन को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है – रोहाना से सहारनपुर तक विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्टी के झंडे, स्वागत द्वार और आकर्षक सजावट की तैयारियां की गई हैं -भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए अनुशासन और उत्साह के साथ स्वागत की व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश दिए हैं.*
नितिन नबीन करीब 9 बजे रोहाना टोल प्लाजा पहुंचेंगे, जहां से स्वागत का सिलसिला शुरू होगा – इसके बाद कोलकी टोल प्लाजा, ग्रैंड रिजॉर्ट दिल्ली रोड, कमिश्नर कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के निकट और टाटा मोटर्स एजेंसी सहित कई स्थानों पर स्वागत होगा – सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व राज्यसभा सांसदों और पूर्व एमएलसी के साथ बैठक करेंगे – इसके बाद पश्चिम क्षेत्र एवं प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और जिला महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी – गुरु रविदास मंदिर के दर्शन के बाद वे एक कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे – क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी, महानगर प्रभारी अजय शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम और विधायक मुकेश चौधरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी तैयारियों में जुटे.
