September 16, 2026

मस्जिद विवाद के बीच मेला गुघाल के बहिष्कार की अपील पर महापौर का जवाब*

मस्जिद विवाद के बीच मेला गुघाल के बहिष्कार की अपील पर महापौर का जवाब*

*मस्जिद विवाद के बीच मेला गुघाल के बहिष्कार की अपील पर महापौर का जवाब*

*सहारनपुर।* मस्जिद प्रकरण के बाद मेला गुघाल के बहिष्कार की अपील को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस पर महापौर ने सपा नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि मेला गुघाल सहारनपुर की पुरातन परंपरा और साझा संस्कृति की विरासत है। इसे किसी विवाद से जोड़ना उचित नहीं है।

 

महापौर ने कहा कि जो लोग समाजवाद का चोला ओढ़कर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करना चाहते हैं, उनकी मंशा मेले को लेकर कुछ और हो सकती है।

 

उन्होंने कहा कि मेला गुघाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग निशान लेकर आते हैं। यह मेला किसी एक वर्ग या समुदाय का नहीं, बल्कि सहारनपुर की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मेला गुघाल पुरातन काल से लगता चला आ रहा है और मेले में जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम परंपरागत रूप से होते आए हैं, वे आगे भी निरंतर होते रहेंगे। उन्होंने कहा, “हम रहें या न रहें, मेला हमेशा लगता रहेगा।”

 

मस्जिद प्रकरण पर पूछे गए सवाल पर महापौर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.