*बुलंदशहर सिकंद्राबाद में जैन समाज के द्वारा जल यात्रा निकालकर मनाया दशलक्षण पर्व*

*बुलंदशहर सिकंद्राबाद में जैन समाज के द्वारा जल यात्रा निकालकर मनाया दशलक्षण पर्व*
बता दें की उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में जैन समाज ने बड़े धूमधाम व विधीविधान से दशलक्षण पर्व मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात श्री जी का अभिषेक शांती धारा एवं इंद्रध्वज विधान का आयोजन कर किया गया। यह पूजा अर्चना दश दिन तक प्रतिदिन की जाती रही और रात्री में आरती भ़जन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम व शास्त्र सभा का आयोजन किया गया और दशवे दिन अनंत चतुर्दशी के दिन वासू पूज्य भगवान को मोक्ष कल्याणक मनाया गया और लाडू भी चढ़ाया गया और इसके बाद दोपहर में पंच कल्याणक की पूजा की गयी उसके बाद इंद्रों द्वारा श्री जी की जल यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा जैन से चलकर हनुमान चौक बड़ा बाजार सेठों वाली गली में कुंआ पर जल लेकर वापस जैन मंदिर में पहुंच कर श्री जी का अभिषेक किया गया और समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में जैन समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
दि0-26/09/2026
