November 18, 2026

बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती !

प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता
प्रमोद कुमार ।

चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बंद पड़े रेलवे फाटक को पार करने की लापरवाही एक व्यक्ति को भारी पड़ गई, जो ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल हुए मृत्युंजय पॉल निवासी राजेंद्र पल्ली, कल्याणग्राम-2, सालानपुर थाना क्षेत्र के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के चलते उन्हें तुरंत चित्तरंजन स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जीआरपी पोस्ट प्रभारी बिमल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बंद रेलवे फाटक को पार करने जैसी जानलेवा लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो यह साबित करता है कि ज़रा सी जल्दबाजी किसी के भी जीवन को खतरे में डाल सकती है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.