November 18, 2026

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, सेवा और उल्लास का दिखा अनूठा संगम !

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, सेवा और उल्लास का दिखा अनूठा संगम !

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, सेवा और उल्लास का दिखा अनूठा संगम !

प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता सुखविंदर सिंह ।

 

श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उल्लासपूर्ण आगमन को लेकर 18 नवंबर को सुबह 5:00 बजे से एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जो पाँच दिनों 18 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक अनवरत चलेगी। स्टेशन रोड क्षेत्र में फैली गंदगी के मद्देनजर इस बार प्रभात फेरी का मार्ग परिवर्तित करते हुए मिहिजाम गुरुद्वारा साहेब से चितरंजन की ओर प्रस्थान कर पुनः गुरुद्वारा साहेब में ही संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला और भारी संख्या में संगत ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी के दौरान शबद कीर्तन और गुरु महिमा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा में संगत के लिए चाय और नाश्ते का लंगर भी श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रधान जगजीत सिंह, सचिव गुरमीत गांधी, तेजिंदर सिंह बल, रोहित सिंह, बिट्टू सिंह, गुरप्रीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दीं। आयोजकों ने बताया कि आगामी 22 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति और मुख्य समाप्ती सीधे प्रकाश पर्व के पावन दिन यानी 24 नवंबर 2026 को होगी। इस आयोजन से पूरे इलाके में सिख समुदाय और स्थानीय निवासियों के बीच आध्यात्मिक उल्लास का माहौल है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.