झारखंड स्थापना दिवस,गांडेय में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन, दिया स्वच्छता का संदेश !

झारखंड स्थापना दिवस,गांडेय में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन, दिया स्वच्छता का संदेश
समारोह के बीच सवालों के घेरे में व्यवस्था, ब्लॉक गेट पर कचरे का अंबार, औपचारिकता निभाने मे जूटे
गांडेय:झारखंड स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ (रजत जयंती समारोह) के उपलक्ष्य मे गांडेय प्रखंड मुख्यालय में रन फॉर क्लीनलीनेस (स्वच्छता दौड़) का आयोजन किया गया। इस दौड़ के जरिए आमजन को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर से हुई। यहां से शुरू होकर करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह दौड़ दासडीह शिव मंदिर के समीप स्थित धरलेटो छठ घाट तक पहुंची। दौड़ का नेतृत्व मुख्य रूप से गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निसात अंजुम ने किया।
कार्यक्रम में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
*स्वच्छता संदेश के बीच ब्लॉक गेट पर कचरे का अंबार*
एक तरफ जहां प्रशासन स्वच्छता को लेकर दौड़ और जागरूकता अभियान चला रहा था, वहीं दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार की स्थिति प्रशासनिक दावों की पोल खोलती नजर आई। गांडेय ब्लॉक गेट के ठीक समीप भारी मात्रा में कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन अपनी चौखट पर पसरी गंदगी को साफ करने के बजाय केवल आयोजनों में औपचारिकता निभाने में जुटा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से गांडेय थाना प्रभारी अमित चौधरी, कन्हैया साव, श्याम पाठक,अभिषेक सिन्हा,प्रवीण कुमार, ईमारत अंसारी,मिथिलेश मंडल समेत कई पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय प्रबुद्धजन, युवा एवं प्रशासनिक कर्मी उपस्थित रहे।
