November 15, 2026

आवेदन के बाद भी नहीं चेती पुलिस: बबरगंज में सगे भाई ने भाई को दिनदहाड़े भूना, पत्नी बोली – पहले भी किया था जानलेवा हमला, थाने में दिया था आवेदन!

आवेदन के बाद भी नहीं चेती पुलिस: बबरगंज में सगे भाई ने भाई को दिनदहाड़े भूना, पत्नी बोली – पहले भी किया था जानलेवा हमला, थाने में दिया था आवेदन!

*आवेदन के बाद भी नहीं चेती पुलिस: बबरगंज में सगे भाई ने भाई को दिनदहाड़े भूना, पत्नी बोली – पहले भी किया था जानलेवा हमला, थाने में दिया था आवेदन*

 

नरेंदर मोहन भागलपुर।

 

बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज महेशपुर स्थित कबीर आश्रम के पास शनिवार सुबह हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमीन विवाद और पैसे के लेन-देन में भाई ही भाई का कातिल बन गया।

मृतक की पहचान नंदलाल यादव उर्फ नंदू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह नंदू यादव अपने घर से महज 50 मीटर दूर चाय पीने के लिए दुकान पर जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधी ने उन्हें सिर और पेट में तीन गोलियां मार दीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

 

*पत्नी ने लगाया सगे देवर पर हत्या का आरोप, कहा- भागते हुए देखा*

 

मृतक की पत्नी झूना देवी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि गोली की आवाज सुनकर जब वह दौड़कर बाहर निकलीं तो उन्होंने अपने देवर शंभू यादव को पिस्टल के साथ भागते हुए देखा। झूना देवी के अनुसार उनके पति और देवर शंभू यादव के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।इतना ही नहीं, मृतक ने अपने भाई शंभू यादव को सात लाख रुपये कर्ज के रूप में दिए थे। पैसे वापस मांगने पर ही विवाद और गहरा गया था।

 

*पहले भी हुआ था हमला, थाने में दिया था आवेदन – पत्नी*

 

मृतक की पत्नी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शंभू यादव ने पहले भी उनके पति की हत्या का प्रयास किया था। इसे लेकर बबरगंज थाने में लिखित आवेदन भी दिया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो आज उनके पति जिंदा होते।

 

*तीन थानों की पुलिस और FSL टीम मौके पर*

 

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी मोहम्मद अयूब के नेतृत्व में बबरगंज, मोजाहिदपुर और हबीबपुर थाना की पुलिस के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खोखा और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भेज दिया गया है।

 

मुख्यालय डीएसपी मोहम्मद अयूब ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.