November 2, 2026

साधु के भेष में ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स बरामद ।

साधु के भेष में ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स बरामद ।

साधु के भेष में ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स बरामद ।

प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता राजन आर्य  ।

——-

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में साधु के भेष में महिला से ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने कैंप टू निवासी बबीता देवी को आशीर्वाद देने और उनकी परेशानी दूर करने का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और कान का टॉप्स ठग लिया था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को बालीडीह रेलवे स्टेशन के पास बने तंबू से गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगी का सोने का मंगलसूत्र, कान का टॉप्स समेत बड़ी संख्या में पीतल के लॉकेट और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों ठग सहोदर भाई है।

डीएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग ठग साधुओं से बचें क्योंकि साधु के सम्मान को भी यह लोग ठेस पहुंचा रहे हैं।

डीएसपी सिटी राजीव रंजन ने बताया कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू निवासी बबीता देवी के घर साधु के भेष में दो व्यक्ति पहुंचे और खाना मांगा। महिला ने दोनों को खाना खिलाया। इसी दौरान महिला ने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद साधु ने चमत्कार दिखाते हुए

घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण लाकर आशीर्वाद लेने को कहा। आरोपियों ने दावा किया कि इससे महिला की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

 

महिला ने विश्वास कर अपना सोने का मंगलसूत्र और कान का टॉप्स दोनों आरोपियों को दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने मंगलसूत्र के बदले साड़ी में पीतल के 10 लॉकेट बांधकर महिला को दे दिए और शाम पांच बजे के बाद ही खोलने की हिदायत दी। शाम को जब महिला ने साड़ी खोली तो ठगी का पता चला।

 

इसके बाद पीड़िता ने बीएस सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने कांड संख्या 234/2026 दर्ज कर नगर डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को बालीडीह स्टेशन के पास बने तंबू से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर ठगी का सामान भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शम्भु लाठौर, उम्र करीब 30 वर्ष और गयालाल लाठौर, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में की गई।

दोनों आरोपी बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलाडीह गांव के रहने वाले हैं। दोनों ठग के पास से सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का कान का टॉप्स,दुर्गा मां के 20 पीस पीतल के लॉकेट, हनुमान जी के 20 पीस पीतल के लॉकेट,रंग-बिरंगे करीब 50 पत्थर, पीतल के 10 ताबीज और पीतल की 10 अंगूठियां बरामद की गई है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.