November 2, 2026

हरेलाल महतो ने चौका मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला !

हरेलाल महतो ने चौका मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला !

हरेलाल महतो ने चौका मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला !

राजू  महतो / प्राइम इंडिया न्यूज ईचागढ़

 

गम्हरिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को चौका मोड़ पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से जवाब मांगा। कार्यक्रम का नेतृत्व चौका मंडल अध्यक्ष चामू राम भुईयां ने किया। इस दौरान भाजपा नेता हरेलाल महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गम्हरिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक और हृदयविदारक है। इस घटना ने एक बार फिर झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर राज्य की बेटियां और महिलाएं अपने ही घर और समाज में कितनी सुरक्षित हैं? सरकार महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी होना पूरे समाज के लिए चिंता और शर्म की बात है। पीड़िता को न्याय दिलाना सरकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। मौके पर जिला महामंत्री डॉ. भूषण मुर्मू, ईचागढ़ पूर्वी महामंत्री खगेन्द्रनाथ महतो, युधिष्ठिर महतो, मंडल महामंत्री धनंजय मंडल एवं प्रहलाद महतो, मंडल मंत्री वन बिहारी महतो, नीलकांत महतो, बूथ अध्यक्ष संतोष कुमार, खगेन महतो,चौक बाजार समिति अध्यक्ष बसंत प्रमाणिक, सदस्य गणपति सिंह मुंडा, मीनल कुंभकार, मकान महतो, नंदन कुंज पातर, दिलीप प्रमाणिक, मनोज महतो, रामप्रसाद महतो, लक्ष्मण सिंह, साधु महतो, उमा पदों महतो, बृहस्पति महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.