आपसी विवाद में पत्नी व सास की रॉड से मारकर दामाद ने की हत्या पुलिस जाँच में जुटी ।

*आपसी विवाद में पत्नी व सास की रॉड से मारकर दामाद ने की हत्या पुलिस जाँच में जुटी…*
सुखपाल राणा प्राईम इंडिया न्यूज़ संवाददाता ।
टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में आपसी विवाद में एक दामाद द्वारा अपनी पत्नी व सास की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में 48 वर्षीय सोनिया देवी (सास) और 34 वर्षीय पत्नी ममता देवी शामिल है। मामले में पुलिस ने पीडित पवन महली के ब्यान पर आरोपी बहनोई सावन बिरहोर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी सावन को गिरफ्तार कर लेने की बात भी सामने आ रही है पर टाटीसिलवे पुलिस ने इससे इंकार किया है। घटना के संबध में थानेदार हंसे उरांव ने बताया कि पुराना चतरा के रहनेवाने नकुल महली की बेटी ममता देवी की शादी एक माह पूर्व ही अनगडा के कुसूम टोली के रहनेवाले सावन बिरहोर के साथ हुई थी। ममता कुछ दिन पूर्व अपने मायके आयी हुई थी, इसी क्रम में शनिवार को सावन भी चतरा आया और सुबह नौ बजे किसी बात को लेकर सावन और ममता में विवाद हो गया। ममता की मां सोनिया देवी बीच बचाव करने आई, लेकिन विवाद ज्यादा बढ गया, और सनकी सावन ने लोहे के रॉड से मारकर पत्नी व सास को गंभीर रुप से घायल कर मौके से भाग निकला। सावन ने अपने साले पवन महली को फोन कर मां और बहन को अस्पताल लेजाकर उनकी जान बचाने की बात कही जिसके बाद पवन घर आया तो देखा कि दोनो लहुलुहान घर में पडे हुए थे। पवन ने पडोसियों की मदद से मां सोनिया देवी और बहन ममता देवी को स्थानीय स्वर्णरेखा अस्पताल ले गया जहां उनकी गंभीर भीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया जहां देर रात दोनो की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
अस्पताल में दोनों की मौत के बाद रविवार को पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पडोसियों और पवन से पुछताछ कर घटना की जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठे किए है। पीडित पवन ने बताया कि उसके पिता नकूल महली पेटी ठेकेदार है। जो पेटी में घर बनवाने का काम करते है इस लिए साईट पर ही रहते हैं । घर में पवन अपनी मां सोनिया देवी के साथ अकेले रहता था ।
