September 19, 2026

शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन और पुलिस का औचक छापा, बैरकों की ली गई सघन तलाशी ।

शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन और पुलिस का औचक छापा, बैरकों की ली गई सघन तलाशी ।

शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारागार में जिला प्रशासन और पुलिस का औचक छापा, बैरकों की ली गई सघन तलाशी ।

नरेंद्र कश्यप प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता / भागलपुर

शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर में आज रात्रि जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी एवं सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।यह कार्रवाई जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के नेतृत्व में की गई। अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक, SDPO नगर-01, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित औद्योगिक, जोगसर, बरारी और तिलकामांझी थाने के थानाध्यक्ष एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।संयुक्त टीम ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, कैदी बैरक, मेस, सुरक्षा चौकियों और प्रशासनिक कक्षों सहित सभी संवेदनशील स्थानों की विधिवत तलाशी ली। इस दौरान कारा की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और अनुशासन की भी समीक्षा की गई।इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और प्रतिबंधित एवं आपत्तिजनक सामग्रियों की संभावित मौजूदगी की जांच करना था।कारा प्रशासन को सुरक्षा प्रोटोकॉल और निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने और अवांछित गतिविधियों के प्रति सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने कहा है कि कारा की सुरक्षा को लेकर नियमित निगरानी और आकस्मिक जांच अभियान जारी रहेगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.