November 18, 2026

लखनऊ में विधानसभा घेराव के बाद कानपुर प्रशासन अलर्ट मोड, मल्टीलेवल पार्किंग के पास अधिवक्ताओं के चैंबरों पर चला बाबा का बुलडोजर ।

लखनऊ में विधानसभा घेराव के बाद कानपुर प्रशासन अलर्ट मोड, मल्टीलेवल पार्किंग के पास अधिवक्ताओं के चैंबरों पर चला बाबा का बुलडोजर ।

लखनऊ में विधानसभा घेराव के बाद कानपुर प्रशासन अलर्ट मोड, मल्टीलेवल पार्किंग के पास अधिवक्ताओं के चैंबरों पर चला बाबा का बुलडोजर ।

कानपुर ब्यूरो: प्रमोद कुमार शर्मा* लखनऊ में 14 नवंबर को अधिवक्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव के बाद कानपुर में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया। सोमवार को प्रशासन और पुलिस की भारी मौजूदगी में कचहरी परिसर के पास मल्टीलेवल पार्किंग के नजदीक बन रहे अधिवक्ताओं के चैंबरों पर बुलडोजर चलाया गया।

 

प्रशासन का कहना है कि ये चैंबर अवैध निर्माण के दायरे में आ रहे थे। बिना अनुमति के बनाए जा रहे निर्माण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

 

*बुलडोजर के सामने डटे अधिवक्ता, हुई तीखी नोकझोंक*

कार्रवाई के दौरान बुलडोजर के सामने डटे अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अधिवक्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया, इसके बाद जेसीबी से चैंबरों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि “ये अधिवक्ताओं की आवाज को पूरी तरह से दबाने की कोशिश की जा रही है।”

 

*अधिवक्ताओं में आक्रोश*

बुलडोजर कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्षों की मेहनत से बनाए गए चैंबर पल भर में जमींदोज कर दिए गए।

 

प्रशासन की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ नियमित कार्रवाई बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मल्टीलेवल पार्किंग के पास हो रहे निर्माण के लिए कोई वैध अनुमति नहीं थी, इसलिए नियमानुसार ध्वस्तीकरण किया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है,

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.